Ad

नीलगिरी -Nilgiri

Eucalyptus यानी सफेदा का पौधा लगाकर महज दस साल में करें करोड़ों की सफेद कमाई!

Eucalyptus यानी सफेदा का पौधा लगाकर महज दस साल में करें करोड़ों की सफेद कमाई!

महंगी होती किसानी के बीच, किसान अपने खेत में यूकेलिप्टस (safeda ka ped) जिसे आम बोलचाल की भाषा में सफेदा का पेड़ या नीलगिरी (Nilgiri) के नाम से भी जाना जाता है, का पौधा लगाकर कम लागत में करोड़ों रुपये कमा सकते हैं। 

यूकेलिप्टस की कीमत क्या है? इसका पौधा कितने दिन में परिपक़्व पेड़ बन जाता है? क्या यूकेलिप्टस धरती से पानी सोख लेता है? और क्या करोड़ों रुपये की हैसियत रखने वाले इस पेड़ को लगाने के नुकसान भी हैं? सफेदा का पेड़ कैसा होता है ? सारे सवालों के जवाब जानें साथ-साथ। 

eucalyptus के बारे में जानकारी? (eucalyptus in hindi)

पहली बात यह कि, महज एक एकड़ के खेत में लगाए गए नीलगिरी Eucalyptus के पेड़ दस साल बाद, सैकड़ों नहीं, हजारों नहीं बल्कि करोड़ों रुपयों का मुनाफा देने में कारगर हैं। 

वो ऐसे कि सफेदा यानी नीलगिरी या फिर कहें कि यूकेलिप्टस (Eucalyptus) का पेड़ पूर्णतः विकसित होने में लगभग दशक भर का समय लेता है।

ये भी पढ़ें: प्राकृतिक खेती और मसालों का उत्पादन कर एक किसान बना करोड़पति

सफेदा का पेड़ कैसा होता है?   

safeda ka ped ऐसे में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताए गए आदर्श तरीकों से, इन पेड़ों के बीच की जमीन पर अल्प अवधि में लाभदायक फसल, साग सब्जियां आदि लगाकर मुनाफा कमाया जा सकता है। 

ऐसे में, दीर्घकाल में लाभकारी सफेदा का पेड़ जब तक पूरी तरह से परिपक़्व नहीं हो जाता, तब तक खेत में लगाई गई अन्य फसलों से नियमित लाभ हासिल किया जा सकता है। 

मतलब, दशक भर में कटाई के लिए तैयार होने वाले सफेदा के पेड़ों के बीच हल्दी, अदरक, साग-भाजी लगाकर कमाई की जा सकती है। तो हुई न, हींग लगे न फिटकरी, रंग आए चोखा वाली बात! 

सफेदा (Safeda)/नीलगिरी (Nilgiri)/यूकेलिप्टस (Eucalyptus) का उपयोग :

आम तौर पर भारत में पंजाब, मध्यप्रदेश, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, बिहार, दक्षिण भारत, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में सफेदा के पेड़ों की व्यापक तौैर पर फार्मिंग हो रही है। 

मजबूती, लचीलेपन के कारण पसंद की जाने वाली यूकेलिप्टस की लकड़ियों का मुख्य तौर पर उपयोग फर्नीचर बनाने से लेकर भवन निर्माण आदि में किया जाता है। खेल आदि की वस्तुओं में भी इनका उपयोग होता है। 

मट्ठर प्रकृति का पेड़ :

जैसा कि प्रचलित है, सफेदा (Safeda)/नीलगिरी (Nilgiri)/यूकेलिप्टस (Eucalyptus) का पौधा किसी भी तरह की जलवायु में खुद को विकसित करने में कारगर है। 

पथरीली, काली किसी भी तरह की मिट्टी में नीलगिरी के पौधे विकसित किए जा सकते हैं। कृषि विज्ञान परीक्षणों के मुताबिक 6.5 से 7.5 के P.H.मध्यमान वाली जमीन यूकेलिप्टस (Eucalyptus) के पौधे के विकास में खासी मददगार होती है।

यूकेलिप्टस (Eucalyptus) से जुड़ी आशंकाएं भी :

 सफेदा का पेड़ एक बहुत बड़ा पेड़ होता है। सफेदा यानी यूकेलिप्टस (Eucalyptus) की खेती को लेकर कुछ मतांतर भी हैं। ऐसी भी राय है कि इसके पेड़ लगाने से भूजलस्तर में गिरावट हो सकती है। 

हालांकि सरकारी स्तर पर इस बारे में कोई अधिसूचना आदि प्रदान नहीं की गई है। साथ ही यह भी एक और राय है कि, सरकारी प्रोत्साहन के अभाव में किसानों ने इस पौधे से लाभ कमाने में कम ही रुचि दिखाई है।

ये भी पढ़ें: घर पर उगाने के लिए ग्रीष्मकालीन जड़ी बूटियां (Summer herbs to grow at home in hindi)

एक एकड़, दस साल और लाभ एक करोड़ : 

सफेदा का पेड़ बहुत कम लागत में तैयार होने वाला पेड़ है। पेड़ की लकड़ी का बाजार भाव छह रुपये प्रति किलो के आसपास है। कम देेखभाल वाले सफेदा के पेड़ में मतलब, हर तरह से बचत ही बचत है। 

एक परिपक़्व पेड़ का वजन चार सौ किलो के लगभग होता है। safeda ka ped एक हेक्टेयर खेत में लगभग एक से डेढ़ हज़ार पौधों को पेड़ों का रूप दिया जा सकता है। 

safeda ka ped से कमाई कर रहे किसानों की मानें, तो इस की खेती से दस सालों बाद तकरीबन एक करोड़ रूपए तक का मुनाफा कमाया जा सकता है।

कहीं आपके खेत में भी तो नहीं है ये खतरनाक पेड़, कर देगा भूमि को बंजर

कहीं आपके खेत में भी तो नहीं है ये खतरनाक पेड़, कर देगा भूमि को बंजर

खेतों में फसल के साथ-साथ मेड़ पर कई तरह के पेड़ किसानों द्वारा लगवाए जाते हैं। आर्थिक रूप से काफी उपयोगी होने के कारण किसान अब आम, अमरूद, जामुन, शीशम और नीलगिरी (Eucalyptus) की बागवानी को अपना रहे हैं। एक बार जब ये पेड़ बड़े हो जाते हैं, तो किसान इन्हें बाज़ार में बेच कर अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि कुछ ऐसे पेड़ भी हैं, जिन्हें अगर आपने गलती से खेत में लगा लिया तो 4-5 साल के अंदर ही वो आपकी पूरी भूमि को बंजर कर सकते हैं। खेती-किसानी से अतिरिक्त मुनाफा कमाने के लिए अब किसान अपने खेत की मेडों पर अलग अलग तरह के पेड़ लगाते हैं। 4-5 साल के अंतराल में ये पेड़ बड़े हो जाते हैं, और इन्हें लकड़ी या अन्य चीजों के लिए बाज़ार में जाकर बेचा जा सकता है। इससे कई बार अच्छा मुनाफ़ा भी मिल जाता है। कई पेड़ों को ज्यादा देखभाल की आवश्यकता नहीं होती, सिर्फ मिट्टी और जलवायु के अनुरूप बड़े हो जाते हैं। लेकिन कुछ पेड़ों को देखभाल के साथ-साथ निगरानी की भी सख्त जरूरत होती है। जरा-सी लापरवाही और किसान की खेती में नुकसान हो सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि नकदी खेती में शामिल यूकेलिप्टस (Eucalyptus) यानी नीलगिरी का पेड़ खेती योग्य जमीन के लिए खास अच्छा नहीं होता। ये आपकी जमीन से सभी तरह के पोषक तत्व खींच लेता है और कुछ ही समय में खेत की भूमि को बंजर बना सकते हैं।

एक्सपर्ट्स का क्या है कहना

अगर प्रोडक्ट्स की बात की जाए तो नीलगिरी के पेड़ से लकड़ी, तेल और पशु चारा मिलता है। इसके साथ ही इस पेड़ को उगाना भी बेहद आसान है। जमीन पर पौधों की रोपाई के बाद 5 साल के अंदर पौधा तैयार हो जाता है यानी 5 साल के अंदर किसान नीलगिरी की खेती करें। एक ही बार में लाखों की कमाई हो सकती है। लेकिन कमाई के चक्कर में किसानों को बहुत कुछ गंवाना भी पड़ सकता है। ये पेड़ आपके खेत के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है।
ये भी देखें: किसान अगर इन तीनों पेड़ों की खेती करते हैं तो हो सकते हैं करोड़पति
एक्सपर्ट बताते हैं कि इस पेड़ की जड़े धरती में काफी गहराई तक जाती हैं। यह बड़ी ही तेजी से मिट्टी के पोषक तत्वों और पानी को सोख लेता है, जिससे मिट्टी की संरचना सूखी और बंजर होने लगती है। अगर आप इसका अच्छी तरह से विकास करना चाहते हैं, तो सिंचाई के लिए रोजाना इसमें लगभग 12 लीटर पानी लगता है। जबकि सामान्य प्रजातियों के पेड़ रोजाना 3 लीटर सिंचाई में ही तैयार हो जाते हैं। यदि सिंचाई ना मिले तो इस पेड़ की जड़ें जमीन से पानी (भूजल) को सोखना चालू कर देती है। ऐसा करने से आपके खेत की सामान्य मिट्टी पहले से सूखी हो जाती है जो बाकी फसल के लायक नहीं रह जाती है।

पर्यावरण के लिए नई चुनौती

कई मीडिया रिपोर्ट से पता चला है, कि जिन इलाकों में यूकेलिप्टस (Eucalyptus) यानी नीलगिरी की खेती की जा रही थी। वहां भूजल स्तर गिरता जा रहा है। इसके उत्पादन के कारण ही कई इलाकों को डेंजर जोन भी घोषित कर दिया गया है। पिछले कुछ सालों में किसानों ने बिना सोचे समझे और बिना पूरी जानकारी के हजारों नीलगिरी के पेड़ लगाए हैं। ताकि एक समय के बाद अच्छी आमदनी हो जाए। लेकिन थोड़ा मुनाफा लंबे समय के लिए दिक्कत पैदा कर सकता है। इसी के चलते कृषि एक्सपर्ट मानते हैं, कि अगर आप इस पेड़ को फिर भी लगाना चाहते हैं। कोशिश करें कि यह किसी नहर, तालाब या अन्य जल स्त्रोत के किनारे ही लगाया जाए।